भवन - निधी

एक हृदय हो भारत जननी 

         हिंदी प्रचार सभा बेलगाँव शहर की एक ऐसी संस्था है जिसे महात्मा गांधीजी के आशीर्वाद से स्व. गंगाधर देशपाडे, पुंडलिकजी कातगडे, गोविंदराव अम्मणगी, भेरुलाल व्यास, कृ. रा. परांजपे, सदुभाऊ परांजपे, मोहनराव पोतदार, आर. के. नाडगौडा, द. पां. साटमजी, शरद बावडेकर, नरहर पाटणकर, ग. म. देवरकर, सि. भ. मुरकूटे, श्रीमती लीला पाटणकर और श्री. आप्पासाहेब गंधाडे तथा समस्त हिंदी प्रेमियों के प्रयास से सन १९४२ में स्थापित किया, तबसे यह संस्था हिंदी भाषा का प्रचार बेलगाँव शहर, जिले में कर रही है।

         हिंदी प्रचार के राष्ट्रीय कार्य के लिए बेलगाँव शहर के नागरिकोंने हमेशा सहकार्य किया है। ऊनके सहकार्य के बलपर हिंदी भाषा के प्रचार और प्रसार के लिए प्रचार और उपाधि परिक्षाओंका आयोजन करती हैं जिसके लाभ से अनेर्कोने हिंदी अध्यापन का कार्य किया है। साथ में इस शहर के विद्यार्थियों में रूची निर्माण करने लिए विभिन्न प्रतियोगिताएँ जैसे वक्तृत्व, काव्यगायन, निबंध लेखन आदि का आयोजन हरसाल करती आ रही है।

        संस्था के इसी कार्य को संपन्न करने के लिए १९६२ में नागरिकों के सहकार्य से हिंदी भवन बनवाया गया है और  इ.स. २००६ में नया भवन बनवाया गया है. भविष्य में यह संस्था संगणक की सहायतासे डिजीटल पुस्तकालय हिंदी पत्रिका का निर्माण और संगोष्टी जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमोंसे जुड जाना चाहती है।

        इस कार्य को सुचारु रूपसे चलाने के लिए संस्था अपने भवन को परिपूर्ण करना चाहती है. इस कार्य के लिए पर्याप्त धनराशी की आवश्यकता है. करिबन रु २० लाख की आवश्यकता है. आज तक शहर के हिंदी प्रेमी  नागरिकोंने सहकार्य किया है। इस घड़ी हम प्रार्थना करते है की शहर के नागरिक हमारे इस शैक्षणिक सांस्कृतिक कार्य को उत्तेजन देते रहे है, रहेंगे और इस समय हमे भवन निधी में चंदा देकर सहकार्य करेंगे।

                                                                जय हिंद – जय हिंदी

               आपके विनित,

 

श्री. रुपेश व्यास
अध्यक्ष
 श्री. रतन पाटणकर         
कार्याध्यक्ष             
श्री. पांडुरंग साटम 
सचिव/ प्रधान मंत्री 
श्री. बाबुराव शिंदे 
सहायक मंत्री

BANK DETAILS:

Alc. Name: Hindi Prachar Sabha Building Fund A/c.

Bank: Union Bank of India

Branch: Raviwar Peth, Belgaum

AccountNo.:373902010017859

IFSC: UBIN0537390